Vistaar NEWS

WTC Final 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस मैदान पर होगी खिताबी जंग

WTC Final 2027

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027

WTC Final 2027: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र 2025-27 के फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है. आईसीसी ने पुष्टि की है कि मौजूदा WTC चक्र का फाइनल अगले साल 9 से 13 जून के बीच लंदन के द ओवर मैदान पर खेला जाएगा. यह दूसरा मौका होगा जब लंदन का द ओवल WTC Final की मेजबानी करेगा.

दूसरी बार द ओवल में WTC Final की मेजबानी

बता दें, यह दूसरी बार होगा जब द ओवल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी करेगा. इससे पहले 2023 का फाइनल इसी मैदान पर खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर पहली बार डब्ल्यूटीसी का खिताब जीत था. अब एक बार फिर दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीमें इसी ऐतिहासिक मैदान पर चैंपियन बनने के लिए भिड़ेंगी. आईसीसी ने पिछले साल इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को 2027, 2029 और 2031 के WTC फाइनल की मेजबानी सौंपी थी.

यह भी पढ़ें: ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, टॉप-4 में 3 भारतीय शामिल, जानें रोहित-कोहली की रैंकिंग

किन दो टीमों के बीच होता है WTC फाइनल?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दो टीमें आईसीसी WTC पॉइंट टेबल के आधार पर तय होती हैं. अंक तालिका की टॉप-2 टीमें WTC का फाइनल खेलती हैं. बता दें, भारतीय टीम दो बार WTC का फाइनल खेल चुकी है. 2021 और 2023 में टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल चुकी है. 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में और 2023 में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

पॉइंट टेबल में भारत का स्थान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में 9 टीमें फाइनल की रेस में बनी हुई हैं. WTC 2025-27 की अन तालिका में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत अंकों के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है. वहीं, भारतीय टीम की बात करें तो वह 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ अभी पांचवें पायदान पर है.

Exit mobile version