Vistaar NEWS

ICC ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का किया ऐलान, नए फॉर्मैट में इन 12 शहरों में होंगे मैच

ODI WC 2027

वनडे वर्ल्ड कप 2027 (Photo-ICC)

ODI WC 2027: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए मेजबान शहरों और स्टेडियमों को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है. क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट इस बार साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप का फॉर्मैट पहले ही बदल चुका है अब इस बात की भी पुष्टि हो गई है आगामी टूर्नामेंट में कितने मैच और कहां-कहां आयोजित होंगे.

ICC ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का किया ऐलान

दरअसल गुरुवार 30 जुलाई को जोहान्सबर्ग में आयोजित एक समारोह में आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए 12 वेन्यू के नाम पक्के किए हैं. आगामी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच साउथ अफ्रीका के 8 स्टेडियम में खेले जाएंगे. वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग), सुपरस्पोर्ट पार्क (सेंचुरियन), न्यूलैंड्स (केपटाउन), किंग्समीड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबरहा), मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी) वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले गिल और बुमराह की फिटनेस पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब तक होंगे पूरी तरह फिट

जिम्बाब्वे और नामीबिया के इन स्टेडियम में होंगे मैच

इसके अलावा वर्ल्ड कप के मैचों के लिए जिम्बाब्वे के 3 मैदान चुने गए हैं. जिसमें हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और फाले मोसी-ओआ तुन्या इंटरनेशनल स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स) के नाम शामिल हैं. इसके अलावा नामीबिया में आयोजित होने वाले मुकाबले विंडहोक स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे.

नए फॉर्मैट में होगा टूर्नामेंट

आईसीसी ने इस आगामी वर्ल्ड कप के फॉर्मैट में बड़े बदलाव किए हैं. पुराने फॉर्मैट के हिसाब से 54 मैच फाइनल तक होने थे, लेकिन नए फॉर्मैट में कुल 57 मैच खेले जाएंगे और यह टूर्नामेंट तीन चरणों में आयोजित होगा. सबसे पहले सुपर सीरीज होगी, जिसमें आईसीसी वनडे रैंकिंग में 12वें, 13वें और 14वें नंबर पर रहने वाली 3 तीनों के बीच राउंड-रॉबिन मैच खेलेगी. इसमें 2 टीमें बाहर हो जाएंगी और सिर्फ 1 टीम टूर्नामेंट में जगह बनाएगी. इसके बाद 12 टीमों को 6-6 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से भिड़ेगी.

ग्रुप स्टेज मुकाबलों के बाद दोनों ग्रुप की टॉप 3-3 टीमें और 7वें नंबर की टीम सुपर-7 राउंड में पहुंचेंगी. जहां 21 मैच खेले जाएंगे. सुपर-7 ई पॉइंट टेबल में टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी.

Exit mobile version