Vistaar NEWS

ICC Ranking: आईसीसी की ताजा T20I रैंकिंग में श्री चरणी की बादशाहत बरकरार, टॉप-10 में स्मृति-शेफाली को मिली जगह

Shree Charani

श्री चरणी

ICC T20I Ranking: आईसीसी ने मंगलवार 30 जून को महिला टी20 प्लायर्स की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय स्टार गेंदबाज श्री चरणी ने अपनी बादशाहत कायम रखी है. बता दें, टीम इंडिया महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है, लेकिन श्री चरणी की बादशाहत पर कोई असर नहीं पड़ा है. आईसीसी की ताजा रैंकिंग के मुताबिक श्री चरणी दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बनी हुई हैं. वहीं, बल्लेबाजी रैंकिंग में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा टॉप-10 में बनी हुई हैं.

शीर्ष पर श्री चरणी

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय स्पिन गेंदबाज श्री चरणी दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बनी हुई हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते ही शीर्ष स्थान पर कब्जा किया था. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस भारतीय गेंदबाज ने कुल 14 विकेट चटकाए. उनके अलावा दीप्ति शर्मा टॉप-10 में बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में बनीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

टॉप-10 में 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल

आईसीसी की ताजा महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में तीन भारतीय महिला खिलाड़ी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल शीर्ष पर बनी हुई हैं और इंग्लैंड की चार्ली डीन दूसरे स्थान पर हैं. टी20 में भारत की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्मृति मंधाना हैं. आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में मंधाना पांचवें पायदान पर हैं और शेफाली वर्मा छठे नंबर पर बनी हुई हैं. इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर अभी 10वें पायदान पर बनी हुई हैं. वहीं ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में ऋचा घोस और जेमिमा रोड्रिग्स को नुकसान हुआ है.

टॉप-10 ऑलराउंडर में एकमात्र भारतीय शामिल

आईसीसी की ताजा टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप-10 में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी शामिल है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि दीप्ति शर्मा हैं, जो पांचवें पायदान पर बनी हुई हैं. इसके अलावा शेफाली वर्मा चार स्थान नीचे लुढ़क कर 22 वें पायदान पर पहुंच गई हैं.

Exit mobile version