Vistaar NEWS

ICC रैंकिंग में गेंदबाजी की नई क्वीन बनीं श्री चरणी, नंबर-1 पर किया कब्जा

Sree Charani

श्री चरणी (Photo- Cricbuzz)

ICC T20I Ranking: आईसीसी ने मंगलवार 23 जून को महिला टी20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. भारत की युवा स्टार स्पिनर श्री चरणीदुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई है. महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का उन्हें रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है. वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 3 मैचों में उन्होंने 10 विकेट चटकाएं हैं.

श्री चरणी के सिर सजा नंबर-1 का ताज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्टार स्पिनर श्री चरणी ने आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बनकर इतिहास रच दिया है. उनकी यह उपलब्धि इस लिए भी खास है क्योंकि इंटरनेशनल डेब्यू के महज एक साल के अंदर ही वह दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गई हैं. आईसीसी की ताजा रैंकिंग के मुताबिक 753 रेटिंग पॉइंट के साथ श्री चरणी टॉप पर हैं. उन्होंने इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ से पीछे छोड़कर नंबर-1 का ताज अपने सिर सजा लिया है. वहीं, टी20 रैंकिंग में दीप्ति शर्मा को 3 स्थान का नुकसान हुआ है. वह अब 8वें पायदान पर पहुंच गई हैं.

यह भी पढ़ें: Women’s T20 WC 2026: 3 मैचों में 10 विकेट, श्री चरणी ने रचा इतिहास; ऐसा करने वाली बनीं सिर्फ दूसरी भारतीय गेंदबाज

शेफाली वर्मा-हरमनप्रीत को हुआ फायदा

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में महिला टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर को फायदा हुआ है. ताजा रैंकिंग में शेफाली वर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है वह अब छठे नंबर पर पहुंच गई हैं. वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की बात करें तो वे भी एक स्थान के फायदे के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गई हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में श्री चरणी का शानदार प्रदर्शन जारी

इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 21 वर्षीय युवा स्पिनर श्री चरणी का शानदार प्रदर्शन जारी है. इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 3 मैचों में उन्होंने 10 विकेट चटका लिए हैं. वह इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी टॉप पर हैं. वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने का फायदा उन्हें अब आईसीसी रैंकिंग में मिला है.

Exit mobile version