Women’s T20 WC 2026: 3 मैचों में 10 विकेट, श्री चरणी ने रचा इतिहास; ऐसा करने वाली बनीं सिर्फ दूसरी भारतीय गेंदबाज

Shree Charani: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में भले ही भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम की स्टार युवा स्पिनर श्री चरणी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है.
Shree Charani

श्री चरणी (Photo-BCCI Women)

Shree Charani: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में भले ही भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम की स्टार युवा स्पिनर श्री चरणी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है. इस मैच में उन्होंने 3 अहम विकेट चटकाए. इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के अपने पहले तीन मैचों में कुल 10 विकेट हासिल कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

श्री चरणी ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट झटकते ही भारतीय युवा स्पिनर श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए तीन मैचों में 10 विकेट ले लिए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट झटके थे. इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी कर उन्होंने 4 विकेट लिए. इसके साथ ही वह महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय गेंदबाज बन गई हैं.

यह भी पढ़ें: T20 Women’s WC 2026: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया? जानें समीकरण

ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय गेंदबाज बनी श्री चरणी

बता दें, महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार है जब किसी भारतीय गेंदबाज ने टूर्नामेंट के एक ही एडिशन में 10 विकेट लेने का जादुई आंकड़ा हुआ है. श्री चरणी ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय गेंदबाज बन गई हैं. उनसे पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020 में अनुभवी स्पिनर पूनम यादव ने 5 मैचों में यह कारनामा किया था. अब श्री चरणी ने महज 3 मैचों में ही उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

ऐसा करने वाली बन सकती है पहली भारतीय गेंदबाज

इस टूर्नामेंट में भारत के अब तक 3 मैच खेले गए हैं. इन तीनों मैच में श्री चरणी ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. वह महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. इसके अलावा श्री चरणी वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 10 से ज्यादा विकेट लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन सकती हैं.

ज़रूर पढ़ें