IND A VS PAK A : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के 8वें मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 48 रनो से हरा दिया है. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में जगह बना ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 49 ओवर में 313 रन बनाकर भारत के सामने 314 रनों का टारगेट रखा. जवाब में भारतीय टीम 49.1 ओवर में 265 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने शतक जरूर लगाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव
पाकिस्तान: शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रज़ा
तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक
तिलक वर्मा ने 95 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. शाहबाज अहमद 28 रन बनाकर उनके साथ क्रीज पर जमे हुए हैं.
भारत को छठा झटका
भारत का छठा विकेट गिरा सूर्यांश शेडगे हसन नवाज की गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत को पांचवां झटका
भारत को रिंकू सिंह के रूप में पांचवां झटका लगा. रिंकू 14 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत को लगा चौथा झटका
भारत को कुमार कुशाग्र के रूप में चौथा झटका लगा. कुशाग्र 7 गेंदों में 2 रन बनाकर सुफियान मोकिम की गेंद पर बोल्ड हो गए.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिर अभिषेक शर्मा 42 गेंदों में 70 रन बनाकर हसन नवाज की गेंद पर आउट हो गए हैं.
अभिषेक शर्मा ने जड़ी फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ 14 ओवरों का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं.
भारत को दूसरा झटका
भारत को आयुष बडोनी के रूप में दूसरा झटका लगा. बडोनी आली राजा की गेंद पर बिना खाता खोले ही बोल्ड हो गए हैं.
भारत को पहला झटका
भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा. वैभव 13 गेंदों में 11 रन बनाकर मोहम्मद इमरान की गेंद पर आउट हो गए हैं.
टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया
पाकिस्तान द्वारा दिए गए 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने टीम इंडिया मैदान पर उतर गई है. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे हैं.
पाकिस्तान ने भारत को दिया 314 रनों का टारगेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 49 ओवरों में ही 313 रनों पर सिमट गई. अब भारत को जीत के लिए 314 रन बनाने होंगे.
पाकिस्तान को आठवां झटका
पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा फरहान यूसुफ प्रिंस यादव की गेंद पर कुमार कुशाग्र के हाथों कैच आउट हो गए हैं.
पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा
पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा विप्रज निगम की गेंद पर साद मसूद 9 रन बनाकर कैच आउट हो गए हैं.
पाकिस्तान को छठा झटका
पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा मोहम्मद इमरान रंधावा विपराज निगम की गेंद पर आउट हो गए हैं.
पाकिस्तान को पांचवां झटका
पाकिस्तान का पांचवां विकेट गिर गया है. सूर्यांश शेडगे की गेंद पर हसन नवाज आउट हो गए हैं. शेडगे ने आयुष बडोनी के हाथों उन्हें कैच आउट कराया.
पाकिस्तान को चौथा झटका
पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा अभिषेक शर्मा की गेंद पर अब्दुल समद रन आउट हो गए हैं.
हसन नवाज की फिफ्टी
हसन नवाज ने 46 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 150 के पार पहुंच गया है.
पाकिस्तान को तीसरा झटका
सूर्यांश शेडगे ने पाकिस्तान को माज सदाकत के रूप में तीसरा झटका दिया. माज 63 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
माज सदाकत ने जड़ी फिफ्टी
माज सदाकत ने 48 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. दो विकेट खोकर पाकिस्तान ने 15.2 ओवरों में 106 रन बना लिए हैं.
13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 86-2
13 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं.
भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को रोहेल नजीर के रूप में दूसरी सफलता मिली. हर्षित राणा ने नजीर को बोल्ड किया.
भारत को मिली पहली सफलता
भारत को शमील हुसैन के रूप में पहली सफलता मिली. हुसैन आयुष बडोनी की गेंद पर हर्षित राणा को अपना कैच थमा बैठे हैं.
भारत को पहले विकेट की तलाश
भारत को अपने पहले विकेट की तलाश है पांच ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और पाक टीम ने बिना किसी नुकसान के 58 रन बना लिए हैं.
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू शमील हुसैन और माज सदाकत ओपनिंग कर रहे हैं. भारत की ओर से हर्षित राणा ने गेंदबाजी में मोर्चा संभाला
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज़ अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव
पाकिस्तान: शमील हुसैन, माज़ सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रज़ा
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. इस मैच में पाक कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
