IND A VS PAK A: तिलक वर्मा और अब्दुल समद के बीच नहीं हुआ हैंडशेक, टॉस के दौरान भी हुआ ड्रामा
इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए
IND A VS PAK A: एसीसी मेंस एशिया कप राइसिंग स्टार्स 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच खेला गया. इस मैच में भी दोनों टीमों के बीच नो हैंडशेक पॉलिसी देखने को मिली. मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों तिलक वर्मा और अब्दुल समद के बीच हाथ नहीं मिलाया गया.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव भरे रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं. साल 2025 में हुए मेंस एशिया कप के बाद से ही भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान की टीम से हाथ मिलाने से परहेज कर रहे हैं. उसके बाद विमेंस वनडे वर्ल्ड कप और फिर मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी नो हैंडशेक पॉलिसी देखने को मिली थी. अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच नो हैंडशेक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
टॉस पर मचा बवाल
इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच शुरू होने से पहले जब दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर थे, तो इस दौरान जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. टॉस के दौरान भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने सिक्का उछाला और पाक कप्तान अब्दुल समद ने हेड्स का कॉल किया. तभी मैच रेफरी ने एक नजर मारकर कहा कि टेल्स, ऐसे में भारत टॉस जीत चुका था, तभी पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल समद ने झुककर सिक्के को करीब से देखा तो हेड्स आया था. इसके बाद रेफरी ने अपने फैसले को बदलते हुए हेड्स के कॉल को सही ठराया.
Also, there were no handshakes between the two captains 👀 📸: BCCI #AsiaCupRisingStars #INDAvPAKA https://t.co/qAOW6JGCL7
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 22, 2026
सेमीफाइनल के लिए आमने-सामने भारत-पाकिस्तान
बता दें, इस टूर्नामेंट में इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीमें अपना-अपना पहला लीग मैच जेट चुकी हैं. एसीसी मेंस एशिया कप राइसिंग स्टार्स 2026 में अपने पहले मुकाबले में भारत ने नेपाल को 06 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में यूएई के खिलाफ 61 रनों से जीत दर्ज की. भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में जो भी टीम आज का मुकाबला जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी.
पाकिस्तान ने पिछले सीजन जीता था खिताब
बता दें, पाकिस्तान ए की टीम एसीसी मेंस एशिया कप राइसिंग स्टार्स की डिफेंडिंग चैंपियन है. पाक टीम ने पिछले साल फाइनल में बांग्लादेश को सुपर ओवर में हराकर राइसिंग स्टार्स एशिया कप का खिताब जीता था. वहीं, भारतीय टीम ने 2013 के बाद से यह खिताब अपने नाम नहीं किया है. ऐसे में भारत की नजर 13 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने पर है.



