Vistaar NEWS

IND A VS SL A: नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे दोनों बल्लेबाज, प्रियांश आर्य के अजीबो-गरीब रन आउट का VIDEO वायरल

IND A vs SL A

भारत ए बनाम श्रीलंका ए

Priyansh Arya: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए ट्राई-नेशन सीरीज के मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला,जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. मैच के दौरान भारतीय युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य एक अजीबोगरीब रनआउट का शिकार हो गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शुरुआती झटके के बाद संभाली पारी

दांबुला में खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत शुरुआत बेहद खराब रही. शुरुआती विकेट गिरने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने प्रियांश आर्य के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें: IND A vs SL A: एक ही ओवर में अरशद खान ने पलट दिया मैच, रोमांचक मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 8 रन से हराया

नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे दोनों बल्लेबाज

हालांकि, भारत की पारी के दौरान 13वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों की गलतफहमी भारत ए की टीम को भारी पड़ गई. ऋतुराज गायकवाड़ ने इस ओवर की एक गेंद को लॉंग-ऑफ की तरफ खेला और दूसरे रन के लिए भागे. शुरू में आर्य ने रिएक्शन लिए लेकिन वापस मुड़ते समय वह हिचकिचाए, जिससे दोनों बल्लेबाजों के बीच कंफ्यूजन पैदा हो गया और मेजबान टीम ने तेजी से जब गेंद उठाई, तो वो दोनों पिच के एक ही छोर की ओर भागने लगे.

अजीबो-गरीब रन आउट का शिकार हुए प्रियांश

श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जब थ्रो फेंका, तब ऋतुराज पहले अपना ग्राउंड बनाने में कामयाब रहे. हालांकि इस दौरान आर्य ने भी कोशिश करते हुए अपना बल्ला क्रीज की ओर बढ़ाया, लेकिन रिप्ले में देखा गया कि विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के पास से गुजरते समय उनका बल्ला शायद रुकावट का शिकार हुआ. इसके बाद मामला थर्ड अंपायर के पास गया और उन्होंने आर्य को रनआउट करार दिया.

Exit mobile version