IND A vs SL A: एक ही ओवर में अरशद खान ने पलट दिया मैच, रोमांचक मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 8 रन से हराया
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए
IND A vs SL A : इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमों के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है. श्रीलंका में खेली जा रही इस सीरीज का पहला मुकाबला आज मंगलवार को भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते टीम इंडिया ने ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 277 रन बनाए. जवाब में अच्छी शुरुआत के बावजूद श्रीलंका ए की टीम 269 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. भारत के लिए अरशद खान ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर पूरा खेल पलट दिया आउट भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
INDIA A SNATCH A THRILLER!
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 9, 2026
Sri Lanka A collapse from 262/6 to 268 all out 🤯
Three wickets fall in the 49th over – two for Arshad Khan and a run out – as India A prevail by 8 runs 🔥#INDAvsSLA pic.twitter.com/Tcrc5QW7i7
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंडिया ए- वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम
श्रीलंका ए- निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ