IND A vs SL A: एसीसी एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. फाइनल में अब श्रीलंका का सामना दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम ने होगा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए. जवाब में 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने ने सिनेथ जयवर्धने (105) और लसिथ क्रूसपुले (116) रनों की शतकीय पारी के दमपर 41.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इंडिया ए के गेंदबाज इस मैच में श्रीलंका के ऑपनर्स के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए.
Sri Lanka ‘A’ crush India ‘A’ by 8 wickets with 51 balls remaining to march into the Asia Cup Rising Stars Final! What a chase in Qatar from the Lions! 🦁👏 #SLvIND #GoLions #SriLankaCricket #RisingStars https://t.co/lALVVW4jYN
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) November 26, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका ए: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, वानुजा साहन, विजयकांत वियास्कंथ, रविन्दु फर्नांडो, लाहिरू समराकून, गरुका संकेथ
इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान
श्रीलंका ए ने 8 विकेट से जीता मैच
एसीसी एशिया कप राइसिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत द्वारा दिए गए 318 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका की टीम ने 41.3 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया.
भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को लसिथ क्रूसपुले में दूसरी सफलता मिली. तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने उन्हें रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया. क्रूसपुले इस मैच में 107 गेंदों में 116 रन बनाकर आउट हुए.
लसिथ क्रूसपुले ने जड़ा शतक
लसिथ क्रूसपुले ने 98 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 248 हो गया है.
32 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 234-1
32 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और श्रीलंका ए ने एक विकेट खोकर 234 रन बना लिए हैं.
भारत को मिली पहली सफलता
भारत को सिनेथ जयवर्धने के रूप में पहली सफलता मिली. शाहबाज अहमद ने उन्हें तनुष कोटियन के हाथों कैच आउट कराया. इस मैच में सिनेथ 70 गेंदों में 105 रन बनाकर आउट हुए.
सिनेथ जयवर्धने ने जड़ा शतक
सिनेथ जयवर्धने ने 62 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. उनकी इस शतकीय पारी में 9 चौके और 6 छक्के शामिल रहे.
लसिथ क्रूसपुले ने जड़ी फिफ्टी
सिनेथ जयवर्धने के बाद लसिथ क्रूसपुले ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 16 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और श्रीलंका ने बिना किसी नुकसान के 137 रन बना लिए हैं.
12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 98-0
12 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और श्रीलंका ए ने बिना किसी नुकसान के 98 रन बना लिए हैं. भारतीय गेंदबाज पहले विकेट की तलाश में है.
9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 81-0
9 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और श्रीलंका ए ने बिना किसी नुकसान के 81 रन बना लिए हैं. इंडिया ए को पहली सफलता की तलाश है.
श्रीलंका की दमदार शुरुआत
लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने ने श्रीलंका को दिलाई दमदार शुरुआत. 5 ओवरों का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए के लिए लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने ओपनिंग कर रहे हैं. इंडिया ए की ओर से पहला ओवर हर्षित राणा लेकर आए हैं.
भारत ने श्रीलंका को दिया 318 रनों का टारगेट
इंडिया ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए के सामने 318 रनों का टारगेट रखा है. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए. वहीं, कप्तान तिलक वर्मा (53) और शाहबाज अहमद (54*) ने अर्धशतकीय पारी खेली.
45 ओवर के भारत का स्कोर 262-6
45 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और इंडिया ए ने 6 विकेट खोकर 262 रन बना लिए हैं.
भारत को छठा झटका
भारत को सूर्यांश शेडगे के रूप में छठा झटका लगा. सूर्यांश 13 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
भारत को रिंकू सिंह के रूप में पांचवां झटका लगा. रिंकू 21 गेंदों में महज 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनकी इस पारी में 1 छक्का शामिल रहा.
भारत को चौथा झटका
भारत को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा. तिलक 66 गेंदों में 53 रन बनाकर lbw आउट हो गए हैं. उनकी इस अर्धशतकीय पारी में तीन चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
तिलक वर्मा ने जड़ी फिफ्टी
तिलक वर्मा ने 63 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं, कुमार कुशाग्र के आउट होने के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
भारत को तीसरा झटका
भारत को कुमार कुशाग्र के रूप में तीसरा झटका लगा. कुशाग्र 27 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत को दूसरा झटका
भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा. अभिषेक 63 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनकी इस पारी में 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 150 के पर
21 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और इंडिया ए ने एक विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाजी अभिषेक श्रम 73 और कप्तान तिलक वर्मा 29 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
अभिषेक शर्मा ने जड़ी फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं कप्तान तिलक वर्मा 18 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95-1
10 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की जोड़ी क्रीज पर जमे हुए हैं.
भारत को पहला झटका
भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा. वैभव इस मैच में 27 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनकी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.
भारत की मजबूत शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने इंडिया ए को मजबूत शुरुआत दिलाई. 6 ओवरों का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 58 रन बना लिए हैं.
भारत की पारी शुरू
इंडिया ए की पारी शुरू हो चुकी है और भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं.
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला सेमीफाइनल
एसीसी एशिया कप राइसिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमाइफाइनल मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
