Vistaar NEWS

IND U19 VS AFG U19: भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगा सामना

INDIA BEAT AFGANISTAN

भारत ने अफगानिस्तान को हराया

India Enter Asia Cup Final: अंडर 19 एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. खिताबी मुकाबले में भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 227 रन बनाए. जवाब में भारत ने 36.5 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 230 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया.

भारत की इस जीत के हीरो कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी रहे जिन्होंने इस मैच में 90 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान: अबिदुल्ला नादरजान, फरीदुल्लाह इहसास, सुभान जखैल, नोमान सलारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, बिलाल सलीमनखिल, नूर अली नियाज़ी

भारत: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (डब्ल्यू), मनाल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद

Kamakhya Reley

भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

अंडर 19 एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 228 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 36.5 ओवर में ही हासिल कर लिया.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी 90 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का जड़ा.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत को आर्यवीर सहवाग के रूप में पहला झटका लगा. आर्यवीर 57 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं. सहवाग ने 56 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और इसकी अगली ही गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे.

Kamakhya Reley

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100 के पार

16 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 111 रन बना लिए हैं. लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने फिफ्टी जड़ दी है. वहीं, आर्यवीर सहवाग भी अर्धशतक जड़ने के करीब हैं.

Kamakhya Reley

आर्यवीर – लक्ष्य राजेश की जोड़ी जमी

आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य राजेश रायचंदानी की जोड़ी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रही है. दोनों की जोड़ी ने बिना किसी नुकसान के 13 ओवर में 87 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की मजबूत शुरुआत

कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई है. 8 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 54 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम

भारतीय टीम की पारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया की ओर से लक्ष्य राजेश रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ओपनिंग कर रहे हैं.

Kamakhya Reley

अफगानिस्तान ने भारत को दिया 228 रनों का टारगेट

अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 227 रन बनाए. भारत को अब जीत के लिए 228 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया की ओर से 9 ईशान सूद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

Kamakhya Reley

भारत को विकेट की तलाश

46 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 6 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं. भारत को अपने सातवें विकेट की तलाश है.

Kamakhya Reley

40 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 162-6

40 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 6 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं. आर्यन सवसानी ने एक ही ओवर में भारत को दो सफलता दिलाई. उन्होंने पहले अमीर हमजा और फिर ताहिर सरवरी को आउट किया.

Kamakhya Reley

भारत ने अफगानिस्तान को दिया चौथा झटका

भारत ने अफगानिस्तान को नोमान सलारजई के रूप में चौथा झटका दिया. इसी के साथ अफगानी टीम ने 4 विकेट खोकर 144 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

35 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 140-3

35 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 3 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं. भारत अपने चौथे विकेट की तलाश में है.

Kamakhya Reley

30 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 117-3

30 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 3 विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम को चौथे विकेट की तलाश

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को सुभान जखैल के रूप में तीसरी सफलता मिली. 20 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 3 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

16 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 61-2

16 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने 2 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत ने अफगानिस्तान को दिया दूसरा झटका

भारत ने अफगानिस्तान को फरीदुल्लाह इहसास के रूप में दूसरा झटका दिया. इसी के साथ अफगान टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं.

Exit mobile version