राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, तिलक वर्मा बने कप्तान
भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कतर के दोहा में आयोजित होने वाले ACC मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए (India-A) की मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है. वहीं रजत पाटीदार को टीम का उपक्तान बनाया गया है. वहीं लंबे समय से वापसी का इंतजार कर रहे रिंकू सिंह को भी कतर के दोहा में में होने वाले इस टूर्नामेंट में मौका मिला है.
तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी शामिल
चोट की वजह से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी टीम में शामिल किया गया है, वैभव सूर्यवंशी और अभिशेक शर्मा भी स्क्वाड में शामिल हैं. बता दें कि राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 की शुरुआत 19 नवंबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा. बता दें कि ग्रुप स्टेज में भारत को कुल तीन मुकाबले खेलने हैं, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है.
ऑलराउंडर विप्रज निगम को मिला मौका
बीसीसीआई द्वारा जारी लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया है. रिंकू सिंह स्क्वाड का हिस्सा हैं. इनके अलावा तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान को स्क्वाड में शामिल किया गया है. ऑलराउंडर विप्रज निगम और सूर्यांश शेडगे भी टीम का हिस्सा हैं.
ये रहे भारत के मैच
भारत ए बनाम नेपाल – 20 नवंबर 2026
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए – 22 नवंबर 2026
भारत ए बनाम यूएई – 24 नवंबर 2026
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए का स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान.