Vistaar NEWS

IND vs AFG ODI Series: कैसे और कहां देखें भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लाइव मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs AFG

भारत बनाम अफगानिस्तान

IND vs AFG ODI Series: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार है. एकमात्र टेस्ट के बाद अब भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 13 जून से होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच होने वाली इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स के बारे में…

कब और कहां खेले जाएंगे मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. वनडे सीरीज के मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 1 बजे होगा. बता दें, इस सीरीज के सभी मुकाबले भारत के अलग-अलग मैदान पर होंगे. इस सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला, दूसरा लखनऊ और तीसरा मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या रद्द हो जाएगा भारत का आयरलैंड दौरा? टल सकता है वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू

कहां देखें लाइव प्रसारण?

क्रिकेट प्रेमी भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. वहीं मोबाईल और लैपटॉप यूजर्स इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जारी देख सकेंगे. दर्शक हिंदी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषा में इस मैच का लुत्फ़ उठाया सकते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्ण और प्रिंस यादव

Exit mobile version