क्या रद्द हो जाएगा भारत का आयरलैंड दौरा? टल सकता है वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू
टीम इंडिया
IND vs IRE Series: भारतीय क्रिकेट टीम को इस महीने के अंत में आयरलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है. हालांकि अब इस दौरे पर संकट के बादल छा गए हैं. आयरलैंड के बेलफास्ट में हिंसक बवाल मचा हुआ है, जिसका असर आगामी टी20 सीरीज पर पड़ सकता है.
आयरलैंड क्रिकेट ने जारी किया बयान
दरअसल 8 जून 2026 को आयरलैंड के बेलफास्ट में एक व्यक्ति पर चाकू से हमले के बाद बवाल मचा हुआ है. इस घटना के बाद लोगों को अपना घर तक छोड़ना पड़ रहा है. बीबीसी कई रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने कुछ घरों और कारों में आग लगा दी है और इसी वजह से सार्वजनिक परिवाहन सेवाएं रोक दी गई हैं. इस मामले पर क्रिकेट आयरलैंड ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि वह मौजूदा स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है और अगले 48 घंटों के अंदर कोई फैसला ले सकता है.
Cricket Ireland is continuing to monitor the situation in areas currently experiencing community unrest and will make a decision within the next 48 hours regarding this Sunday's Irish Senior Cup and National Cup fixtures.
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 11, 2026
We remain in close consultation with the relevant… pic.twitter.com/WD1v5JuaX2
क्या रद्द होगा भारत का आयरलैंड दौरा?
भारतीय टीम को जल्द ही दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करना है. भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून और 28 जून को टी20 मैच खेले जाएंगे. यह दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाने हैं लेकिन इस वक्त शहर के हालात खराब चल रहे हैं. अब इस हिंसक प्रदासरहन के बीच आयरलैंड क्रिकेट ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि खिलाड़ियों, कोच और स्टाफ की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है.
वहीं, दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक BCCI भी नॉर्थन आयरलैंड में हिंसक घटनाओं पर करीब से नजर बनाए हुए है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बेलफास्ट में अशांति बढ़ती जा रही है और अगर हालात नहीं सुधारते हैं तो भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज रद्द हो सकती है.
टल सकता है वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए आईपीएल 2026 में धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है. अगर भारत का आयरलैंड दौरा रद्द होता है तो इससे वैभव का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू भी टल सकता है.