IND VS AFG LIVE: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव देखने को मिला है वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी
अफगानिस्तान ने भारत को दिए 160 रनों का टारगेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 160 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके.
भारत को मिली आठवी सफलता
नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत को आठवी सफलता दिलाई मोहम्मद नबी के बाद राशिद खान 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
अर्शदीप सिंह ने झटका दूसरा विकेट
अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में दूसरा विकेट झटका उन्होंने दरविश रसूली को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई.
भारत को मिली पांचवी सफलता
अक्षर पटेल ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई अजमतुल्लाह उमरजई 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत को मिली चौथी सफलता
नीतीश कुमार रेड्डी ने गुलबदीन नायब को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई है. गुलबदीन 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत को मिली तीसरी सफलता
रवि बिश्नोई ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई सेदिकुल्लाह अटल 15 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं. बिश्नोई ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया.
अफगानिस्तान को दूसरा झटका
अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा कप्तान इब्राहिम जादरान 37 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर आउट हो गए हैं.
भारत को मिली पहली सफलता
अर्शदीप सिंह ने रहमानुल्लाह गुरबाज़ को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई है. गुरबाज़ बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी
भारत ने जीता टॉस
भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
