IND VS AFG LIVE: भारतीय गेंदबाजों का कहर, मिली चौथी सफलता गुलबदीन नायब आउट, स्कोर 60 के पार
IND VS AFG LIVE: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है.
भारत बनाम अफगानिस्तान
IND VS AFG LIVE: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव देखने को मिला है वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी