‘भागा क्यों नहीं तू…’,रन आउट होने के बाद अभिषेक -ईशान के बीच तीखी बहस का Video वायरल
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन
Abhishek Ishan Kishan Argument Video: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. हालांकि मैच के दौरान टीम इंडिया की पूरी पारी समाप्त हो चुकी थी. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 6 रन के स्कोर पर टीम ने 2 विकेट गंवा दिए थे. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद उसी ओवर में ईशान किशन रन आउट हो गए. जिसके बाद ईशान और अभिषेक के बीच तीखी बातचीत हुई जो स्टंप माइक में कैद हो गई.
एक ही ओवर में आउट हुए संजू-ईशान
दरअसल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने उतरे, पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर संजू अपना कैच थमा बैठे. वह महज 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन भी उसी ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए.
A costly mix-up in the middle. 🫣
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 1, 2026
Moments after the run-out: Abhishek Sharma and Ishan Kishan share a brief conversation.#ENGvIND 1st T20I 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/1kagvrBjV9
यह भी पढ़ें: अभिषेक को पछाड़ ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, कैसे पलटा पूरा गेम?
थर्ड अंपायर के पास गया फैसला
दूसरे ओवर की आखिरी गेंद ईशान हल्के हाथ से खेलकर रन के लिए भागे, लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े अभिषेक ने देखा कि गेंद फील्डर के हाथों में है तो उन्होंने रन भागने से मना कर दिया. ईशान आधी क्रीज तक पहुंच गए थे लेकिन अभिषेक के मना करने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा, तभी इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शानदार थ्रो किया. हालांकि ईशान ने डाइव मारी, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सके. ईशान जब रनआउट हुए तो फैसला थर्ड अंपायर के पास गया, जब टीवी पर रिप्ले पर चेक किया जा रहा था जब अभिषेक अपने साथ खिलाड़ी ईशान के पास पहुंचे.
अभिषेक-ईशान के बीच हुई तीखी बहस
ईशान के रन आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें ईशान अभिषेक से पूछते हैं कि ‘तू भागा क्यों नहीं,’इसके जवाब में अभिषेक उनसे पूछते हैं,पहुंचा की नहीं पहुंचा? इसपर ईशान ने कहा, मुझे नहीं पता. नजदीकी मामला है.’ फिर अभिषेक कहते हैं क्या कर रहा है यार ईशान? तो ईशान कहते हैं, ‘आगे थी ना, मेरी कॉल थी’ जिसपर अभिषेक कहते हैं ‘पर देख तो सही कहा खड़ा है वो.’