Vistaar NEWS

IND vs ENG: दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, जो रूट ने खेली 99 रन की नाबाद पारी

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo-BCCI)

IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 44 ओवर में 233 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. लेकिन टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैड ने 4 विकेट से मैच जीत लिया. इंग्लैड की तरफ से जो रूट ने 99 रनों की शानदार पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड- जैकब बेथल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को तीसरा झटका

इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा हैरी ब्रूक 16 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए है. गुरनूर बराड़ ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार

10 ओवर के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं. जो रूट 25 और हैरी ब्रूक 16 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड की खराब शुरुआत

इंग्लैंड की खराब शुरुआत 14 रन के अंदर ही खो दिए दो बड़े विकेट. बेन डकेट बिना खाता खोले लौटे पवेलियन. उनके बाद जैकब बेथल 4 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

भारत ने इंग्लैंड को दिया 234 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 44 ओवर में 233 रन बनाए. अब इंग्लैंड को जीत के लिए 234 रन बनाने होंगे. भारत के लिए विराट कोहली और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली.

Kamakhya Reley

43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 232-8

43 ओवर के बाद भारत ने आठ विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं. जसप्रीत बुमराह 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. श्रेयस अय्यर 71 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

आर्चर ने भारत को दिए दो बड़े झटके

जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को एक ही ओवर में दो बड़े झटके दे दिए हैं. आर्चर ने पहले अक्षर पटेल को 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने शिवम दुबे को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया

Kamakhya Reley

भारत को पांचवां झटका

भारत का पांचवां विकेट गिरा वाशिंगटन सुंदर 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसके अलावा उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा विराट कोहली 66 गेंदों में 65 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए हैं. विराट ने अपनी पारी में 8 चौके जड़े.

Kamakhya Reley

29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160-3

29 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं. विराट कोहली 58 रन और श्रेयस अय्यर 32 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 55 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी कर ली है.

Kamakhya Reley

विराट कोहली ने जड़ी फिफ्टी

विराट कोहली ने 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इंग्लैंड के खिलाफ़ वनडे में कोहली का यह 14वां 50+ स्कोर है.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा ईशान किशन 8 गेंदों में 1 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा रोहित शर्मा 47 गेंदों में 26 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए हैं. जोस बटलर ने उनका कैच लपका. रोहित ने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का जड़ा.

Kamakhya Reley

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103-1

17 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 26 और विराट कोहली 36 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73-1

12 ओवर के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 19 और विराट कोहली 17 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिर कप्तान शुभमन गिल 30 गेंदों में 31 रन बनाकर गस एटकिंसन की गेंद पर आउट हो गए हैं. भारत का स्कोर 44-1

Kamakhya Reley

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 17-0

3 ओवर के बाद भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल 6 और रोहित शर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड- जैकब बेथल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड ने जीता टॉस

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी

Exit mobile version