IND vs ENG LIVE: विराट की फिफ्टी, अय्यर भी जमें, भारत का स्कोर 150 के पार
भारत बनाम इंग्लैंड
IND vs ENG 2nd ODI LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है. तबीयत खराब होने के कारण विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ये मैच नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड- जैकब बेथल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह.