IND vs ENG 2nd T20: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 90 रन बनाए. जवाब में मेजबान टीम ने जैकब बेथेल 76 रन की तूफानी पारी के दमपर 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच आपने नाम कर लिया. इस मैच में 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड- फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग्यू
दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है.
इंग्लैंड को पांचवां झटका
इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा विल जैक्स 9 रन बनाकर हुए आउट. 15.2 ओवर में इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं. अब मेजबान टीम को जीत के लिए 28 गेंदों में 58 रन की जरूरत है.
इंग्लैंड को चौथा झटका
इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा टॉम बैंटन 32 गेंदों में 39 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए हैं. जैकब बेथल 33 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 78-3
9 ओवर के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं. जैकब बेथेल 18 और टॉम बैंटन 18 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
भारत को मिली तीसरी सफलता
इंग्लैंड को हैरी ब्रूक के रूप में तीसरा झटका लगा. ब्रूक 15 गेंदों में 39 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए. अपनी पारी में ब्रूक ने 4 चौके और 3 छक्के जड़े. हैरी ब्रूक के विकेट के साथ अक्षर पटेल टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं.
इंग्लैंड की खराब शुरुआत
पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड को दिए दो बड़े झटके. फिलिप साल्ट और जॉस बटलर बिना खाता खोले हुए आउट. इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 11 रन
भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का टारगेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए. इंग्लैंड को अब जीत के लिए 191 रन बनाने होंगे. भारत की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. हालांकि इस दौरान वह अर्धशतक से चूक गए.
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173-6
19 ओवर के बाद भारत ने 6 विकेट खोकर 173 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा 6 और हर्षित राणा 6 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
भारत को पांचवां झटका
भारत का पांचवां विकेट गिरा ईशान किशन 40 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी पारी में ईशान ने 6 चौके जड़े. उनके आउट होने के बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने उतरे.
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा शिवम दुबे 7 गेंदों में 5 रन बनाकर हुए आउट. उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरे हैं. ईशान किशन 39 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा कप्तान श्रेयस अय्यर 22 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी पारी के दौरान अय्यर ने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा. उनके आउट होने के बाद शिवम दुबे बल्लेबाजी करने उतरे. ईशान किशन 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 108-2
11 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर 20 और ईशान किशन 24 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84-2
8 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर 13 और ईशान किशन 7 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
भारत को पहला झटका
भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा. अपने डेब्यू मैच में वैभव 14 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद अभिषेक शर्मा भी 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
वैभव-अभिषेक ने दिलाई भारत को तूफानी शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने भारत को तूफानी शुरुआती दिलाई. 4 ओवर के भारत ने बिना किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं. अभिषेक 21 और वैभव 14 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड- फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग्यू
भारत ने जीता टॉस
दूसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भारत की प्लेइंग में मौका दिया गया है. इसी के साथ वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने के साथ ही वैभव ने इतिहास रच दिया है.
