IND vs ENG: पहले ही ओवर में अर्शदीप को मिली 2 बड़ी सफलता, साल्ट-बटलर बिना खाता खोले हुए आउट

IND vs ENG 2nd T20: भारत द्वारा दिए गए 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में फिल साल्ट और जॉस बटलर को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा.
Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी घातक गेंदबाजी से दूसरी पारी की शुरुआत में ही मैच भारत के पक्ष में कर दिया. इंग्लैंड की पारी के पहले ही ओवर में अर्शदीप ने दो विकेट लेकर मेजबान टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.

अर्शदीप ने पहले ही ओवर में दिए 2 बड़े झटके

भारत द्वारा दिए गए 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में पहले फिल साल्ट को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा. इसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने जॉस बटलर को भी शून्य पर आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू को बनाया यादगार, जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का

शुरुआती झटकों के बाद इंग्लैंड पर बड़ा दबाव

अर्शदीप की इस शानदार शुरुआत ने भारत को शुरुआती बढ़त दिला दी. इंग्लैंड ने पहले ही ओवर में अपने दोनों सबसे विस्फोटक बल्लेबाज गंवा दिए, जिससे टीम पर बड़ा दबाव बन गया. इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल पर पारी संभालने की जिम्मेदारी आ गई. ब्रूक ने मोर्चा संभालते हुए पारी को संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं रहे. इस मैच में ब्रूक ने 15 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

भारत ने बनाए 190 रन

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (43) और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (49) ने शानदार पारियां खेली. हालांकि दोनों ही बल्लेबाज इस मैच में अर्धशतक नहीं जड़ सके.

ज़रूर पढ़ें