Vistaar NEWS

IND vs ENG ODI: एजबेस्टन में ‘बापू’ और गिल के आगे इंग्लैंड पस्त, भारत ने 6 विकेट से रौंदा

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG 1st ODI : भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे का आगाज शानदार अंदाज में किया है. एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 258 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 45.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 262 रन बना लिए और यह मैच अपने नाम कर लिया.

भारत को कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई.हालांकि 80 रन के निजी स्कोर पर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. गिल के जाने के बाद अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला और शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड- जैकब बेथल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद

भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रित बुमराह, प्रसिध कृष्णा

Kamakhya Reley

भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया

भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में 6 विकेट से हरा दिया है. 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की अर्धशतकीय पारी के दमपर 45.2 ओवर में ही चार विकेट खोकर 262 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया.

Kamakhya Reley

अक्षर पटेल ने जड़ी फिफ्टी

अक्षर पटेल ने 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 41 ओवर के बाद टीम इंडिया ने चार विकेट खोकर 235 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा केएल राहुल 3 गेंद में 1 रन बनाकर हुए आउट. उनके बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे हैं.

Kamakhya Reley

25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 145-2

25 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल 76 और श्रेयस अय्यर 34 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

शुभमन गिल की फिफ्टी

कप्तान शुभमन गिल ने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर उनके साथ क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80-2

15 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल 39 और श्रेयस अय्यर 16 रन बनाकर क्रीज पर डेट हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा विराट कोहली 6 गेंदों में 5 रन बनाकर हुए आउट. 10 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

सैम करन ने रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका दिया. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 21 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं. 2 ओवर के बाद भारत ने 16 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

258 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की टीम

एजबेस्टन में जारी पहले वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने घटक गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 258 रनों पर ऑलआउट कर दिया है. भारत की ओर से अक्षर पटेल से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा

इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा जोफ्रा आर्चर 6 गेंदों में 12 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए हैं. वाशिंगटन सुंदर ने उनका बेहतरीन कैच लिया.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को सातवां झटका

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड को लियाम डॉसन के रूप में सातवां झटका दिया. डॉसन 83 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का जड़ा.

Kamakhya Reley

43 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 223-6

43 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 223 रन बना लिए हैं. लियाम डॉसन 65 और जो रूट 57 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

जो रूट ने जड़ी फिफ्टी

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अर्धशतक तक पहुंचे के लिए रूट ने अपनी पारी में 4 चौके जड़े

Kamakhya Reley

लियाम डॉसन ने जड़ी फिफ्टी

लियाम डॉसन ने 65 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. डॉसन और जो रूट के बीच सातवें विकेट के लिए 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है.

Kamakhya Reley

33 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 162-6

33 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं. जो रूट 31 और लियाम डॉसन 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

Kamakhya Reley

25 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 117-6

25 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं. भारतीय गेंदबाजों की ओर से घटक गेंदबाजी की जा रही है. जो रूट 15 और लियाम डॉसन 6 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को छठा झटका

इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा विल जैक्स 19 गेंदों में 20 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर आउट हो गए हैं. जैक्स ने अपने पारी में 3 चौके जड़े. केएल राहुल ने उनका शानदार कैच पकड़ा.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को चौथा झटका

इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा जोस बटलर 14 गेंदों में 5 रन बनाकर प्रसिध कृष्ण की गेंद पर आउट हो गए हैं. गुरनूर बराड़ ने बटलर का शानदार कैच पकड़ा.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को तीसरा झटका

इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा कप्तान हैरी ब्रूक 3 गेंदों में महज 1 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हो गए हैं. 14 ओवर के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

अर्धशतक से चुके बेन डकेट

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा बेन डकेट 45 गेंदों में 43 रन बनाकर गुरनूर बराड़ की गेंद पर आउट हो गए हैं. डकेट ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़े. बराड़ ने जसप्रीत बुमराह के हाथों उन्हें कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड को पहला झटका

भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने इंग्लैंड को जैकब बेथल के रूप में पहला झटका दिया है. बेथल इस मैच में 31 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं. बराड़ ने उन्हें वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 51-0

10 ओवर के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं. बेन डकेट (41) और जैकब बेथल (11) की सलामी जोड़ी क्रीज पर डटी हुई है.

Kamakhya Reley

7 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 20-0

7 ओवर के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं. बेन डकेट 13 और जैकब बेथल 3 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. भारतीय गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और इंग्लिश बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं.

Kamakhya Reley

इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की पारी शुरू जैकब बेथल और बेन डकेट इंग्लिश टीम की ओर से ओपनिंग कर रहे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड- जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद

भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रित बुमराह, प्रसिध कृष्णा

Kamakhya Reley

इंग्लैंड ने जीता टॉस

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

Exit mobile version