IND vs ENG ODI: एजबेस्टन में ‘बापू’ और गिल के आगे इंग्लैंड पस्त, भारत ने 6 विकेट से रौंदा

IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है.
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG 1st ODI : भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे का आगाज शानदार अंदाज में किया है. एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 258 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 45.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 262 रन बना लिए और यह मैच अपने नाम कर लिया.

भारत को कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई.हालांकि 80 रन के निजी स्कोर पर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. गिल के जाने के बाद अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला और शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड- जैकब बेथल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद

भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रित बुमराह, प्रसिध कृष्णा

ज़रूर पढ़ें