Vistaar NEWS

IND vs ENG: पहले वनडे में नहीं चला रोहित-विराट का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

Rohit Sharma or Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली

Rohit-Virat Flop: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा है. इस मैच में कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग कर रहे रोहित महज 11 रन ही बना सके. वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दोनों खिलाड़ियों के पहले मैच में फ्लॉप होने से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है.

रोहित के स्ट्राइक रेट में गिरावट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वनडे वर्ल्ड कप 2023 से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक शुरुआती 10 ओवर में स्ट्राइक रे 122.56 और औसत 67.41 का था. लेकिन अक्टूबर 2025 से अब तक हिटमैन का स्ट्राइक रेट पहले 10 ओवर में गिरकर 86.12 का हो गया है. इस बीच रोहित का औसत भी कम होकर 44.50 का हो गया है. वहीं, दूसरी ओर विराट कोहली की बात करें तो लंबे समय के बाद वह टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरे. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में कोहली इंजरी के कारण टीम से बाहर थे.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच, फैंस को याद आया सूर्या का वर्ल्ड कप वाला पल

रोहित-विराट के आंकड़ों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

इंग्लैंड दौरे से वनडे टीम में वापसी कर रहे विराट कोहली की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. पहले वनडे मैच में कोहली तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर LBW आउट हो गए. जनवरी 2023 से अब तक यह चौथा मौका था जब कोहली तेज गेंदबाज के खिलाफ इस तरह से आउट हुए. जबकि उससे पहले 10 साल में वह सिर्फ एक ही बार तेज गेंदबाज के सामने LBW आउट हुए थे. रोहित-विराट के ये आंकड़े आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा सकते हैं.

सस्ते में आउट हुए रोहित-विराट

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा 21 गेंदों में महज 11 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर आउट हुए. अपनी पारी में रोहित ने सिर्फ एक चौका जड़ा. वहीं विराट कोहली की बात करें तो इस मैच में वह 6 गेंदों में 5 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर LBW आउट हुए. कोहली ने भी अपनी इस पारी में सिर्फ 1 चौका जड़ा.

Exit mobile version