रोहित शर्मा बने कप्तान लेकिन बुमराह ने किया MI को निराश, ठुकराया उपकप्तानी का ऑफर

मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से कप्तानी की बागडोर 'हिटमैन' रोहित शर्मा के हाथ में सौंप दी है.पांच बार की चैंपियन टीम ने 27 नवंबर को इसका ऐलान कर दिया है.
Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

आईपीएल 2027 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान लगातार तीनों सीजन फेल रहने के बाद अब टीम ने एक बार फिर से कप्तानी की बागडोर ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के हाथ में सौंप दी है. पांच बार की चैंपियन टीम ने 27 नवंबर को इसका ऐलान कर दिया है. लेकिन दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह ने रोहित का डिप्टी बनने से इनकार कर दिया है.

टीम में फिलहाल कोई उपकप्तान तय नहीं

मुंबई इंडियंस ने फिलहाल कोई उपकप्तान तय नहीं किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की उपकप्तानी संभालने का ऑफर दिया था. लेकिन बुमराह ने बड़ी ही विनम्रता से इस ऑफर को ठुकरा दिया. उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. जानकारी के मुताबिक, टीम अक्तूबर के पहले सप्ताह से बुमराह से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी.

इससे पहले भी वह मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. 2026 सीजन में जब बुमराह को मुंबई इंडियंस की स्टैंड-इन कप्तानी सौंपी गई थी, तब उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, ‘मैंने नहीं सोचा था कि MI का कप्तान बनने से पहले टेस्ट कप्तान बन जाऊंगा.’

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को बनाया कप्तान

दरअसल, आज मुबंई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2027 के लिए रोहित शर्मा को कैप्टन बन दिया है. रोहित पहले भी एमआई की कमान संभाल चुके हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुतबिक, कीरोन पोलार्ड के हेड कोच बनने के बाद से ही मुंबई की कप्तानी को लेकर सोच में बड़ा बदलाव आया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में इस जिम्मेदारी के लिए रोहित शर्मा के अलावा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह समेत मिचेल सैंटनर के नामों पर विचार किया गया था. लेकिन, आखिर में टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें