Rohit-Virat: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इतिहास रचते हुए एक शानदार रिकॉर्ड बना दिया है. दोनों बल्लेबाजों ने इस मैच में 60 रन की साझेदारी की. इस अर्धशतकीय पारी के साथ रो-को की जोड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 8000 रनों साझेदारी पूरी कर ली है. इसी के साथ रोहित-विराट की जोड़ी भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी बन गई है.
रोहित-विराट भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी
टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मैट में मिलाकर सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी के मामले में रोहित-विराट की जोड़ी तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़, सचिन और गांगुली के बाद अब रोहित-विराट भारत के लिए रन बनाने के लिहाज से तीसरी सबसे सफल जोड़ी बन गई है. इंग्लैंड के खिलाफ 32 रन जोड़ते ही दोनों ने यह मुकाम हासिल कर लिया था.
Rohit Sharma and Virat Kohli 👏👏 pic.twitter.com/OaHuZvtatp
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 16, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन फिर भी बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
दोनों के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. हालांकि, इस दौरान रोहित थोड़ा परेशान दिख रहे थे, लेकिन विराट ने पारी को अपने अंदाज में आगे बढ़ाया. इस मैच में रोहित 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके. वहीं, विराट कोहली ने अपने करियर का 78वां अर्धशतक जड़ते हुए 66 गेंदों में 65 रन की पारी खेली.
भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी
भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की है. दोनों की जोड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए कुल 12400 रन जोड़े हैं. वहीं, इस लिस्ट में दूसरी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की है, जिन्होंने 11037 रन की पार्टनरशिप बनाई है. अब इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर रोहित-विराट की जोड़ी आ गई है, जिन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मैट में 8008 रन जोड़े हैं. वहीं चौथे नंबर पर सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की जोड़ी है, जिन्होंने 7626 रन जोड़े हैं.
