Vistaar NEWS

IND vs ENG T20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानें किस नंबर पर अभिषेक शर्मा

IND vs ENG T20I

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल

IND vs ENG T20I: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होने जा रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच हमेशा से ही टी20 क्रिकेट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने इस प्रतिद्वंद्विता में जमकर चौके-छक्के लगाए हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में…

IND vs ENG T20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1. जोस बटलर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर का है. भारत बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल में बटलर ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 28 मुकाबलों में कुल 28 छक्के जड़े हैं. बटलर भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भी इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले वरुण चक्रवर्ती की टीम इंडिया में वापसी, क्या प्लेइंग XI में मिलेगी जगह?

2. हार्दिक पंड्या

इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का है. जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 21 टी20 मैचों में कुल 27 छक्के जड़े हैं. बता दें, पंड्या इन दिनों इंजरी से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.

3. अभिषेक शर्मा

भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 6 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22 छक्के जड़े हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाज के लिए मशहूर युवा ओपनर अभिषेक शर्मा अब इस लिस्ट में टॉप पर आने की कोशिश करेंगे.

4. जेसन रॉय

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जेसन रॉय चौथे पायदान पर हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 15 टी20 मैचों में 20 छक्के जमाए हैं. साल 2023 के मार्च में जेसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आखिरी मैच खेला था. इसके बाद से उन्होंने इंग्लैंड के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

5. विराट कोहली

इस लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का है. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 टी20 मैचों में 19 छक्के मारे हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद उन्होंने इस फॉर्मैट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद पिछले साल विराट ने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. वह अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं.

Exit mobile version