IND vs ENG: क्या पहले टी20 मैच में बारिश बन जाएगी विलेन? जानें कैसा रहेगा चेस्टर-ले-स्ट्रीट का मौसम

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार 1 जुलाई को डरहम काउंटी के घरेलू मैदान रिवरसाइड स्टेडियम (चेस्टर-ले-स्ट्रीट) में खेला जाएगा.इस मैच में बारिश का खतरा छाया हुआ है.
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार 1 जुलाई को डरहम काउंटी के घरेलू मैदान रिवरसाइड स्टेडियम (चेस्टर-ले-स्ट्रीट) में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहली बार इस मैदान पर कोई टी20 मैच खेलेगी. लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ये मैच हो पाएगा? आइए जानते हैं कैसा रहेगा चेस्टर-ले-स्ट्रीट का मौसम…

क्या बारिश बनेगी विलेन?

इंग्लैंड की सरजमीं पर बारिश कब हो जाए, ये कहना मुश्किल है. वैसे तो वहां गर्मियों का मौसम है लेकिन ‘इंग्लिश समर’ में भी यहां कभी-कभी बारिश हो जाती है. जिसके कारण अक्सर कई क्रिकेट मैच रद्द हो जाते हैं. बुधवार को होने वाला भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच बारिश के भेंट चढ़ता नजर आ रहा है. बीबीसी वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मैच वाले दिन चेस्टर-ले-स्ट्रीट में शाम 5 बजे के बाद बारिश की आशंका जताई गई है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या आज टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? स्टार खिलाड़ी के इंस्टाग्राम पोस्ट से मची हलचल

कैसा रहेगा मौसम?

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा. मैच शुरू होने के समय इंग्लैंड में शाम 5:30 बज रहे होंगे. बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड में शाम 5 बजे के बाद चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बारिश की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 5 बजे के बाद 43 फीसदी बारिश की आशंका जताई जा रही है. वहीं 6 बजे से 8 बजे के बीच करीब 66 फीसदी तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इसके बाद भी लगातार 44 से 45 फीसदी तक बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. यानि भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होने वाला जो मैच आधी रात 2 बजे तक चलना है, वो बारिश के भेंट चढ़ सकता है.

पिछले 2 मैच हुए रद्द

भारतीय क्रिकेट टीम ने रिवरसाइड स्टेडियम में अब तक एक कोई टी20 मैच नहीं खेला हैं. वह पहली बार इस मैदान पर कोई टी20 मैच खेलने उतरेगी. टीम इंडिया ने अब तक इस मैदान में सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं और ये दोनों मैच बारिश के धुल गए थे.

ज़रूर पढ़ें