IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया. ये मैच भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे खराब रहा. इस मैच में टीम को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा जो कि इतिहास की सबसे बुरी हारों में से एक है. भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 पीछे हो गई यानी की अब भारत के पास इसे जीतने की कोई उम्मीद नहीं.
लगातार टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन
पहले आयरलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ तो टीम का यूं ढे़र हो जाना फैंस के दिलों में कई सवाल खड़े कर रहा है. मैच की बात करें तो मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत जहां बेहद शर्मनाक देखने को मिली तो वहीं पूरी पारी 11.4 ओवर्स में सिर्फ 76 के स्कोर पर सिमट गई.
दर्ज हुआ शर्मानाक रिकॉर्ड
दरअसल, T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब भारत ने पावरप्ले के भीतर अपने पहले पांच विकेट गंवाए हैं. इससे पहले भारत 13 बार शुरुआती 6 ओवर में चार विकेट खो चुका था. इनमें दो मौके इसी साल आए थे. इसी साल T20 वर्ल्ड कप में वानखेड़े स्टेडियम पर अमेरिका के खिलाफ और हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20I मुकाबले में. लेकिन 6 ओवर के अंदर पांच विकेट गिरने का यह पहला मामला है.
यह भी पढ़ें: स्पेन ने पुर्तगाल को दिखाया बाहर का रास्ता, वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटते ही मैदान पर भावुक हुए रोनाल्डो, Video
