मैच से पहले बर्मिंघम घूमने निकली टीम इंडिया, रोहित शर्मा को देखते ही उमड़ी फैंस की भीड़, VIDEO वायरल
रोहित शर्मा
Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी बर्मिंघम घूमने निकले, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए. इस दौरान बर्मिंघम की सड़कों पर रोहित शर्मा को देखने और उनके साथ फोटो लेने के लिए फैंस का जमावड़ा उमड़ पड़ा.
रोहित के लिए लगा फैंस का जमावड़ा
दरअसल सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीम बर्मिंघम घूमने निकली है. इस वीडियो में सभी खिलाड़ी तो नजर नहीं आए. लेकिन रोहित शर्मा के अलावा टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और कुलदीप यादव जरूर नजर आए. ये सभी खिलाड़ी बिना किसी ज्यादा सिक्योरिटी के बर्मिंघम की सड़क पर घूमते नजर आ रहे थे. ऐसे में रोहित शर्मा के साथ फोटो और सेल्फी लेने वालों का जमावड़ा उमड़ पड़ा.
Rohit Sharma, Shreyas Iyer, and Shivam Dube went out for a stroll in Birmingham when fans surrounded them from all sides. It looked like Shreyas Iyer and Shivam Dube had become Rohit Sharma’s security guards, clearing a path in front of him so that the fans couldn’t get too… pic.twitter.com/SNq9TQQlYI
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 13, 2026
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड? 9 मैचों में जड़े 5 शानदार शतक
बना सकते हैं बड़े रिकॉर्ड
हाल ही में रोहित शर्मा और भारतीय टीम की ट्रेनिंग सेशन का वीडियो सामने आया था. जिसमें रोहित वनडे सीरीज के लिए कमर कसते नजर आ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज रोहित शर्मा के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. इस सीरीज में हिटमैन इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बनने जैसे कई बड़े रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएंगे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर निर्धारित है.