Vistaar NEWS

IND vs ENG: पांचवें टी20 मैच की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन की वापसी, जानें कौन होगा बाहर

Sanju Samson

संजू सैमसन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले ही यह सीरीज गंवा चुकी हैं. ऐसे में श्रेयस अय्यर की टीम इस आखिरी मैच को जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी. लगातार मिल रही हार से बचने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव कर सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है.

संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में हो सकती है वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया की साफ और टी20 क्रिकेट में उनकी बादशाहत दोनों दांव पर लगी हुई है. ऐसे में आगामी मैच से पहले टीम मैनेजमेंट बड़े फैसले लेती नजर आ सकती है और संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी लगभग तय मानी जा रही है. संजू की जगह 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया 6 था. लेकिन वैभव भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पांचवें टी20 मैच का बदला समय, रात 10 बजे नहीं…अब इतने बजे शुरू होगा मैच

किस खिलाड़ी की होगी प्लेइंग 11 से छुट्टी?

अगर संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में दोबारा शामिल किया जाता है, तो ऐसे में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा में से किसी एक खिलाड़ी को बेंच पर बैठाया जा सकता है. इन तीनों खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. ऐसे में मैनेजमेंट किसी एक को बाहर कर संजू की वापसी करा सकता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि प्लेइंग 11 में संजू किसे रिप्लेस करेंगे.

इस खिलाड़ी को भी मिल सकता है मौका

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के अलावा पांचवें और आखिरी टी20 मैच की प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर सुर्यंश शेदगे को भी मौका मिल सकता है. माना जा रहा है कि साउथैम्पटन टी20 मैच में सुर्यंश को शिवम दुबे की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे/सुर्यंश शेदगे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिध कृष्ण

Exit mobile version