Vistaar NEWS

IND vs ENG: शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन फिर भी बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय दिग्गज विराट कोहली भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मैच में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 रनों की पारी खेली. इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अपनी पारी के दौरान 54वां रन पूरा करते ही विराट ने दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया.

वनडे में सचिन से आगे निकले विराट

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह इस फॉर्मैट में 300 पारियों के बाद सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं. सचिन ने 300 वनडे पारियों में 12,015 रन बनाए थे. वहीं, अब विराट ने इतनी ही पारियों में 14,802 रन बना लिए हैं और वह मास्टर ब्लास्टर से 2787 रन आगे निकल गए हैं.

यह भी पढ़ें: कार्डिफ में केएल राहुल को प्लेइंग 11 में क्यों नहीं मिली जगह? कप्तान गिल ने बताई वजह

राहुल द्रविड़ का तोड़ा रिकॉर्ड

37 वर्षीय भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा इतिहास रच दिया है. कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चौका जड़ते ही विराट इंग्लैंड की सरजमीं पर तीनों फॉर्मैट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. द्रविड़ ने इंग्लैंड में अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान 46 मैचों की 56 पारियों में 2645 रन बनाए थे. अब कोहली ने 56 मैचों की 75 पारियों में 2646 से ज्यादा रन बना लिए हैं.

विराट ने खेली अर्धशतक पारी

इंग्लैंड के खिलाफ इस दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने 66 गेंदों में 65 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 98.48 का रहा. विराट कोहली ने 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इंग्लैंड के खिलाफ़ वनडे में कोहली का यह 14वां 50+ स्कोर है.

Exit mobile version