IND vs NZ: पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, सिराज की जगह अर्शदीप को मिल सकता हैं मौका
भारतीय क्रिकेट टीम
IND vs NZ Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो चुका है. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर 2026 को खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड ने 7 विकेटों से जीत दर्ज की. हालांकि टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज जीत ली है और अब पहले वनडे मैच को लेकर तेयारियां शुरू कर दी है. पहले वन डे मैच के लिए कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्लेइंग इलेवन को चुनने की हैं.
एक अच्छी प्लेइंग इलेवन चुननी होगी
न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम को वनडे सीरीज में अपनी छाप छोड़नी है तो अच्छी प्लेइंग इलेवन चुननी होगी. इस बार पिछले वन डे की तुलता में टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कप्तान शुभमन गिल और साथ में रोहित शर्मा का मैदान पर उतरना तय ही समझिए. तीसरे नंबर पर विराट कोहली की शानदार पारी देखने को मिलेगी. ये तीनों ही बल्लेबाज इस समय लय में नजर आ रहे हैं और बीते मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन भी किया है.
श्रेयस अय्यर की हो सकती है वापसी
श्रेयस अय्यर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है. विकेटकीपर और बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल मैदान पर नजर आएंगे. इस वजह से ईशान किशन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. तेज गेंदबाज नीतीश कुमार रेड्डी और स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका में नमन धीर को खिलाया जा सकता है. वहीं अगर अक्षर पटेल को मौका मिलता है तो कुलदीप यादव को सीरीज से बाहर बैठना पड़ेगा.
4 नवंबर को होगा पहला वनडे मैच
इसके अलावा अर्शदीप सिंह की वापसी भी पक्की नजर आ रही है. अगर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो मोहम्मद सिराज को पहले वनडे से बाहर रहना पड़ेगा. बता दें कि फिलहाल सिराज इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 4 नवंबर को होने वाला है. ये मुकाबला ईडन पार्क ऑकलैंड में खेला जाएगा. जहां पर टीम इंडिया को टी-20 मुकाबले में हार मिली थी.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर