आकाश दीप की एक गलती पर भड़के शुभमन गिल, हाथ आया विकेट गंवाने पर दिखे नाराज
आकाश दीप
Shubman Gill Angry Reaction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मुकाबले के पांचवें दिन आकाश दीप से फील्डिंग के दौरान एक बड़ी चूक हो गई, जिससे टीम इंडिया के हाथ से विकेट लेने का आसान मौका निकल गया. आकाश दीप की एक गलती के कारण न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल रन आउट होने से बच गए, जबकि वह आधी पिच तक पहुंच चुके थे. विकेट लेने का ये आसान मौका गंवाने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल नाराज दिखे.
आकाश दीप की गलती से रन आउट होने से बचे डेरिल मिचेल
दरअसल न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 74वें ओवर के दौरान यह वाकया हुआ. भारत की ओर से यह ओवर वाशिंगटन सुंदर लेकर आए. ओवर की पहली गेंद को डेरिल मिचेल ने मिड-ऑन की तरफ खेला और रन लेने के लिए भाग पड़े, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े टॉम ब्लंडेल अपनी जगह से नहीं हिले. इस दौरान मिचेल आधी पिच तक आ गए थे. तभी आकाश दीप के पास गेंद पकड़कर उन्हें आउट करने का मौका था, लेकिन वह गेंद को नहीं पकड़ पाए और मिचेल क्रीज पर वापस लौट गए.
Crucial moment in Wellington! Akash Deep misses a golden run-out chance against Daryl Mitchell on Day 5, leaving captain Shubman Gill visibly frustrated. Could this cost India the first Test? 🏏😬 #INDvsNZ #AkashDeep #TestCricket #TeamIndia https://t.co/gjzru4IyQ1
— Ash (@ashk81175) November 23, 2026
शुभमन गिल हुए नाराज
आकाश दीप की इस गलती पर कप्तान शुभमन गिल काफी नाराज नजर आए. क्योंकि भारत के हाथ से एक बड़ा विकेट निकल गया. कमेंट्री कर रहे न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ ने भी इसे बड़ी चूक बताया. वहीं, दूसरी ओर विकेटकीपर ऋषभ पंत भी ये आसान मौका गंवाने पर गुस्से में नजर आए. आकाश दीप की यह गलती इसलिए भी बड़ी थी, क्योंकि भारत उस समय पांचवें विकेट की साझेदारी तोड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रहा था.
मिचेल और फिलिप्स ने भारत से छीनी जीत
इस जीवनदान के बाद डेरिल मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया. दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 63 रनों की साझेदारी की और भारतीय टीम को जीत से दूर कर दिया.
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में डेरिल मिचले ने 186 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 126 गेंदों में नाबाद 26 रनों की उपयोगी पारी खेली. दूसरी पारी में कीवी टीम ने 5 विकेट खोकर 239 रन बनाए और मुकाबले को ड्रॉ कर लिया.



