IND VS NZ 1ST TEST: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से हो गया है. सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व में जारी है. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स और हेनरी निकोल्स के बीच 173 रनों की अजेय साझेदारी हो चुकी है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक जसप्रीत बुमराह ने 3 और अंशुल कंबोज-आकाश दीप ने 1-1 विकेट चटकाए. निकल्स 113 और फिलिप्स 94 रनों पर नाबाद हैं.
टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 से बाहर बैठाया गया है, जबकि आकाश दीप, अंशुल कंबोज और वाशिंगटन सुंदर को अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है.
First 28.2 overs – 70/5 Next 53.4 overs – 173/0 Henry Nicholls – 113* Glenn Phillips – 94* New Zealand 243/5 at Stumps on Day 1 #nzvind💪 https://t.co/0I04fnKZr1
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 19, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रित बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
पहले दिन का खेल खत्म
वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले दिन पांच विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं. हेनरी निकोल्स 113 और ग्लेन फिलिप्स 94 रनों की नाबाद पारी खेलकर वापस लौटे हैं.
हेनरी निकोल्स ने जड़ा शतक
हेनरी निकोल्स ने 188 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. बेसिन रिज़र्व में यह उनका पांचवां शतक है.
60 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 184-5
60 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 184 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम को अपने छठे विकेट की तलाश है.
तीसरे सेशन का खेल शुरू
वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. भारत को अपने छठे विकेट की तलाश है. ग्लेन फिलिप्स ने 73 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
49 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 140-5
टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने 70 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड की बिखरी पारी संभाल ली है. इसी के साथ 49 ओवर का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने पांच विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं.
हेनरी निकोल्स ने जड़ी फिफ्टी
हेनरी निकोल्स ने 100 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है.
33 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
33 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने पांच विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम को अपने छठे विकेट की तलाश है.
न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड को ब्लंडेल के रूप में पांचवां झटका लगा. जसप्रीत बुमराह ने उन्हें कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया.
वेलिंगटन में दूसरे सेशन का खेल शरू
वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है.
