Vistaar NEWS

IND VS NZ 1ST TEST: वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने बनाए 159 रन, राहुल-जायसवाल ने जड़ी फिफ्टी

IND vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच

IND VS NZ 1ST: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम 368 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की.

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं. जबरदस्त लय में नजर आ रहे यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर और हो गए. जबकि केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर नाबाद हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशसवी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रित बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

Kamakhya Reley

दूसरे दिन का खेल खत्म

वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. मेजबान न्यूजीलैंड के 368 रनों पर ऑलआउट होने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. इसी के साथ पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

केएल ने जड़ी फिफ्टी

केएल राहुल ने 99 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टेस्ट क्रिकेट में यह राहुल का 22वां शतक है.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है. जायसवाल शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन वह 85 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर आउट हो गए.

Kamakhya Reley

यशस्वी जायसवाल ने जड़ी फिफ्टी

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. जायसवाल ने 66 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

Kamakhya Reley

भारत की तेज शुरुआत

पहली पारी में भारत को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. 20 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 79 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

50 के पार पहुंचा भारत का स्कोर

दूसरे दिन तीसरे सेशन का खेल जारी है, 14 ओवरों के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाएं 52 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 16/0

दूसरे सेशन का खेल भारत के नाम रहा. टी ब्रेक तक भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 16 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है टीम इंडिया की ओर से पहली पारी में केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ओपनिंग करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

पहली पारी में न्यूजीलैंड ने बनाए 368 रन

वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व में जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम 368 रनों पर ऑलआउट हो गई है. मेजबान टीम की ओर से हेनरी निकोल्स ने शानदार प्रदर्शन किया वह पहली पारी में 175 रन बनाकर नाबाद रहे.

Kamakhya Reley

भारत को मिली नौवी सफलता

भारत को मैट हेनरी के रूप में नौवी सफलता मिली. हेनरी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर lbw आउट हुए.

Kamakhya Reley

भारत को मिली आठवीं सफलता

भारत को काइल जैमीसन के रूप में आठवीं सफलता मिली. जैमीसन आकाश दीप की गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए.

Kamakhya Reley

लंच तक न्यूजीलैंड ने बनाए 317/6

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक कीवी टीम ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 317 रन बना लिए हैं.

Exit mobile version