Vistaar NEWS

IND vs NZ 2nd ODI: दूसरे वनडे में गुरनूर बराड़ की घातक गेंदबाजी, 134 रनों पर न्यूजीलैंड ऑलआउट

ind vs nz 2nd odi

फाइल फोटो

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच बारिश के कारण देर से शुरू हुआ. इस मैच में टॉस हारकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और अब तक के इतिहास का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में मात्र 134 रनों पर आउट हो गई. दूसरे वनडे मैच में डेरिल मिचेल भी एकदम टेस्ट फॉर्मेट जैसी पारी खेलते हुए नजर आए. उन्हों ने 104 गेंद में 55 रनों बनाएं.

गुरनूर बराड़ ने लिए चार विकेट

बता दें कि न्यूजीलैंड का अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए भारत के खिलाफ वन डे मैचों में सबसे कम स्कोर हैं. दूसरे वन डे में कीवी टीम को सबसे कम रनों पर समेटने में सबसे बड़ा योगदान गुरनूर बराड़ का रहा है. गुरनूर ने टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए 4 कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

भारत के खिलाफ सबसे छोटा वनडे स्कोर

यह न्यूजीलैंड का अपनी सरजमीं पर खेलते हुए भारत के खिलाफ सबसे छोटा वनडे स्कोर है. इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ कीवी टीम का सबसे छोटा स्कोर 142 रन था. साल 1994 में कीवी टीम ऑकलैंड में खेलते हुए भारत के खिलाफ 142 रन बना पाई थी. उसके 32 साल बाद टीम इंडिया ने महज 134 रनों पर समेट दिया है.

ये रही न्यूजीलैंड की पूरी इनिंग

पहले बल्ले बाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के 5 विकेट महज 53 रन पर गिर गए थे. उसके बाद डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर की 59 रनों की साझेदारी ने जैसे-तैसे कीवी टीम को 100 के पार पहुंचाया. 112 के स्कोर पर डेरिल मिचेल 55 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद बाकी सारे बल्लेबाज अगले 22 रनों के भीतर पवेलियन लौट गए.

खबर बढ़ाई जा रही है….

Exit mobile version