IND vs NZ 2nd ODI: आकिब नबी की जगह मैदान पर होंगे मोहम्मद सिराज, क्या हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
फाइल फोटो
IND vs NZ 2nd ODI Squad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीतकर श्रंखला में बढ़त बना ली है. अब सबकी की निगाहें दूसरे वन डे की प्लेइंग इलेवन पर टिकी हुई है. ये मैच शनिवार 7 नवंबर को 2026 को वेलिंगटन में खेला जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हो सकता है. मोहम्मद सिराज दूसरे वनडे में मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
सिराज की वापसी लगभग तय
बता दें कि दूसरी तरफ सिराज न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनऔपचारिक टेस्ट में हिस्सा ले रहे थे, जिसकी वजह से वो पहले वनडे में टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे. लेकिन दूसरे वन डे में उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में में अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी की थी. अर्शदीप सिंह ने 4 बराड़ ने तीन और कंबोज ने दो विकेट चटकाए थे. मगर आकिब का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था.
आकिब नबी दार एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. इसी वजह से हो सकता है कि उनको दूसरे वनडे में मौका न मिले. आकिब ने तीन ओवर डालकर 33 रन लुटा दिए थे.
बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं
अगर बल्लेबाजी क्रम को देखा जाए तो टीम में कोई बदलाव कोई बदलाव होने की गुंजाइंश नहीं हैं. पहले मैच की तरह शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. कोहली तीन नंबर पर और इसके बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आएंगे. पांच और 6 नंबर पर केएल राहुल या पिर अक्षर पटेल को जरूरत के हिसाब से भेजा जा सकता है.
दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़



