Vistaar NEWS

IND VS NZ 2nd T20I LIVE: भुवी ने न्यूजीलैंड को दिया दूसरा झटका, डेरिल मिचेल आउट, स्कोर 20 के पार

New Zealand vs India

न्यूजीलैंड बनाम भारत

IND vs NZ 2nd T20I LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए गए हैं. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को चोटिल ईशान किशन की जगह मौका दिया गया है. जबकि मयंक यादव को इस मैच में बाहर बैठाया गया है उनकी जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को डेरिल मिचेल के रूप में दूसरी सफलता मिली. भुवनेश्वर कुमार ने मिचेल को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया. टीम इंडिया में वापसी के बाद भुवी का यह पहला विकेट है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पहली सफलता

भारत को टिम साइफर्ट के रूप में पहली सफलता मिली. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया. साइफर्ट इस मुकाबले में 6 गेंदों में महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है. फिन एलन और टिम सीफर्ट ओपनिंग कर रहे हैं. भारत की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार डालने आए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मेजबान न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

Kamakhya Reley

दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन

दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल होकर दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं. उनके कवर के तौर पर कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है.

Kamakhya Reley

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा.

Exit mobile version