IND VS NZ 2nd T20I LIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड पहले करेगा बैटिंग, प्लेइंग 11 में वैभव को मौका

IND vs NZ 2nd T20I LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा.
New Zealand vs India

न्यूजीलैंड बनाम भारत

IND vs NZ 2nd T20I LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. पहले मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है. अब श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की नजर दूसरी जीत पर होगी. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल होकर इस मैच से पहले ही बाहर हो गए हैं. उनके कवर के तौर पर कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 12 बजे होगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन

ज़रूर पढ़ें