IND VS NZ 2nd Test Day 3rd Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन था. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 246 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे. भारत ने एक वक्त पर 117 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे.
इसके बाद जुरेल ने मोर्चा संभाला और उन्होंने पहले आकाश दीप के साथ 46 और गुरनूर बराड़ के साथ 64 रन जोड़े, जिसकी वजह से भारत 246 रनों तक पहुंच पाया. दूसरी पारी में मेजबान टीम 110 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं. इसी के साथ इस मैच न्यूजीलैंड ने 243 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. इस दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट चटकाए.
Stumps on Day 3! Jasprit Bumrah and Washington Sundar with the wickets in the last session ☝️ Back tomorrow for the penultimate day of the series. Scorecard ▶️ https://t.co/6iCwvH4Zap #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/YFd3nwaJeB
— BCCI (@BCCI) November 29, 2026
दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड: टॉम लेथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के पास 243 रनों की बढ़त
न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने 243 रनों की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट चटकाया.
न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को डेवोन कॉनवे के रूप में तीसरा झटका लगा. कॉनवे 51 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट हो गए हैं.
डेवोन कॉनवे ने जड़ी फिफ्टी
डेवोन कॉनवे ने 89 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टेस्ट क्रिकेट में यह उनकी 15वीं फिफ्टी है.
27 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 84-2
दूसरी पारी में 27 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं. डेवोन कॉनवे 48 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को हेनरी निकोल्स के रूप में दूसरी सफलता मिली. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर निकोल्स 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
50 के पार पहुंचा न्यूजीलैंड का स्कोर
दूसरी पारी में तीसरे सेशन का खेल जारी है. अब तक 15 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और कीवी टीम ने एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं.
तीसरे सेशन का खेल शुरू
तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है और दूसरी पारी में 11 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं.
भारत को मिली पहली सफलता
भारत को टॉम लैथम के रूप में पहली सफलता मिली. जसप्रीत बुमराह की गेंद पर लैथम महज 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है. टॉम लैथम और डेवन कॉन्वे पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. 3 ओवर के बाद कीवी टीम ने बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं.
246 रनों पर सिमटा भारत
पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 246 रनों पर ही सीमेट गई. इसी के साथ कीवी टीम ने 110 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.
भारत को लगा नौवां झटका
भारत को गुरनूर बराड़ के रूप में नौवां झटका लगा. बराड़ 46 गेंदों में 10 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हो गए हैं.
तीसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत का सक्सऑर 206/8
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच ब्रेक हो गया है. ध्रुव जुरेल और गुरनूर बराड़ ने भारतीय पारी को संभालने का काम किया. दोनों ने 9वें विकेट के लिए अब तक 44 रन जोड़ लिए हैं. लंच तक भारत का स्कोर 206/8 है.
