IND VS NZ 2nd Test: दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने बनाई 243 रनों की बढ़त, जसप्रीत बुमराह को मिले 2 विकेट
जसप्रीत बुमराह
IND VS NZ 2nd Test Day 3rd Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन था. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 246 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे. भारत ने एक वक्त पर 117 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे.
इसके बाद जुरेल ने मोर्चा संभाला और उन्होंने पहले आकाश दीप के साथ 46 और गुरनूर बराड़ के साथ 64 रन जोड़े, जिसकी वजह से भारत 246 रनों तक पहुंच पाया. दूसरी पारी में मेजबान टीम 110 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं. इसी के साथ इस मैच न्यूजीलैंड ने 243 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. इस दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट चटकाए.
Stumps on Day 3! Jasprit Bumrah and Washington Sundar with the wickets in the last session ☝️ Back tomorrow for the penultimate day of the series. Scorecard ▶️ https://t.co/6iCwvH4Zap #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/YFd3nwaJeB
— BCCI (@BCCI) November 29, 2026
दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड: टॉम लेथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी



