Vistaar NEWS

IND VS NZ 2nd Test Live: भारत की खराब शुरुआत, बिना खाता खोले पवेलियन लौटे यशस्वी जायसवाल

IND vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड

IND VS NZ 2nd Test Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में कीवी टीम 356 रनों पर ऑलआउट हो गई है. न्यूजीलैंड के लिए टॉम ब्लंडेल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. वहीं, भारत के लिए पहली पारी में आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 31.3 ओवर में 99 रन खर्च कर 5 विकेट झटके.

दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: टॉम लेथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी

Kamakhya Reley

भारत की खराब शुरुआत

दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी शुरू हो गई है और टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया है. जायसवाल बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

पहली पारी में 356 रनों पर ढेर न्यूजीलैंड

दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड 356 रनों पर ऑलआउट हो गई है. टॉम ब्लंडेल ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 89 रन बनाए.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड को नौवां झटका

गुरनूर बराड़ ने टॉम ब्लंडेल को आउट कर न्यूजीलैंड को नौवां झटका दिया. ब्लंडेल पहली पारी में 211 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

दूसरे सेशन का खेल जारी

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. मैच में दूसरे सेशन का खेल जारी है. लंच ब्रेक तक कीवी टीम ने 8 विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं.

Exit mobile version