Vistaar NEWS

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ी कीवी टीम, वैभव ने भी की खूब कुटाई, भारत का टी20 सीरीज पर कब्जा

ABHISHEK SHARMA

अभिषेक शर्मा

IND vs NZ 3rd T20: वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के बदौलत 13.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

Kamakhya Reley

भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 199 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में ही चेज कर के 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है. भारत की इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने 38 गेंदों में 113 रनों की तूफानी पारी खेली.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 10 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 38 गेंदों में 113 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के जड़े.

Kamakhya Reley

अभिषेक शर्मा ने जड़ा शतक

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक अपना शतक पूरा कर लिया है.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा. वैभव 19 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

5 ओवर में भारत ने कूट दिए 100 रन

5 ओवर में भारत ने 100 रन पूरे कर लिए हैं. अभिषेक शर्मा 67 और वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी

15 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

Kamakhya Reley

भारत की मजबूत शुरुआत

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी.

Kamakhya Reley

भारत को मिला 199 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 199 रन बनाने होंगे.

Kamakhya Reley

15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 146-3

15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने तीन विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं. डेरिल मिशेल 62 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को अक्षर पटेल ने तीसरी सफलता दिलाई. अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया. फिलिप्स 14 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

डेरिल मिशेल ने जड़ा अर्धशतक

डेरील मिशेल ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को फिन एलन के रूप में दूसरी सफलता मिली. नीतीश कुमार रेड्डी ने एलन को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 72-1

7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं. डेरिल मिशेल तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगा रहे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को विकेट की तलाश

4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने एक विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं. भारतीय गेंदबाज अपनी दूसरी सफलता की तलाश में हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पहली सफलता

भारत को टिम सीफर्ट के रूप में पहली सफलता मिली. अर्शदीप सिंह ने अक्षर पटेल के हाथों उन्हें कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट और फिन एलन की जोड़ी पारी का आगाज करने उतरी है. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

वेलिंग्टन में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

Exit mobile version