Vistaar NEWS

IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर पटेल ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन, स्कोर 140 के पार

IND vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड

IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने अब तक इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब भारतीय टीम की नजर तीसरे टी20 में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

Kamakhya Reley

15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 146-3

15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने तीन विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं. डेरिल मिशेल 62 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को अक्षर पटेल ने तीसरी सफलता दिलाई. अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया. फिलिप्स 14 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

डेरिल मिशेल ने जड़ा अर्धशतक

डेरील मिशेल ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को फिन एलन के रूप में दूसरी सफलता मिली. नीतीश कुमार रेड्डी ने एलन को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 72-1

7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं. डेरिल मिशेल तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगा रहे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को विकेट की तलाश

4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने एक विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं. भारतीय गेंदबाज अपनी दूसरी सफलता की तलाश में हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पहली सफलता

भारत को टिम सीफर्ट के रूप में पहली सफलता मिली. अर्शदीप सिंह ने अक्षर पटेल के हाथों उन्हें कैच आउट कराया.

Kamakhya Reley

न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट और फिन एलन की जोड़ी पारी का आगाज करने उतरी है. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

वेलिंग्टन में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

Exit mobile version