IND vs NZ 3rd T20 Live: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रनों का टारगेट, डेरिल मिशेल 89 रन बनाकर नाबाद लौटे
भारत बनाम न्यूजीलैंड
IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने अब तक इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब भारतीय टीम की नजर तीसरे टी20 में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए. अब भारतीय टीम को जीत के लिए 199 रन बनाने होंगे. न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 सफलता मिली.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर