IND VS NZ 4TH ODI LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज 13 नवंबर को माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं. अय्यर ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं. ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, और कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर
भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
भारत को मिली आठवीं सफलता
भारत को क्रिस्टियन क्लार्क के रूप में आठवीं सफलता मिली. क्लार्क आकिब नबी कई गेंद पर lbw आउट हो गए हैं.
भारत को मिली सातवीं सफलता
भारत को मिचेल सैंटनर के रूप में सातवीं सफलता मिली. अर्शदीप सिंह ने कीवी कप्तान को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया.
भारत को मिली पांचवीं सफलता
भारत को विल यंग के रूप में पांचवीं सफलता मिली. यंग नमन धीर की गेंद पर कुमार कुशाग्र को कैच थमा बैठे हैं. विल यंग के बाद माइकल ब्रेसवेल भी आउट हो गए हैं.
विल यंग ने जड़ा शतक
विल यंग ने इस मैच में 88 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. भारत के खिलाफ यह उनकी पहली सेंचुरी.
भारत को मिली चौथी सफलता
भारत को फिन एलन के रूप में चौथी सफलता मिली. अक्षर पटेल ने फिन एलन को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया.
26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 178-3
26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं.
भारत को मिली तीसरी सफलता
भारत को डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के रूप में तीसरी सफलता मिली. आकिब नबी की गेंद पर डीन गुरनूर बराड़ को कैच थमा बैठे. वहीं विल यंग ने 49 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है.
17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 106-2
17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 106 रन बना दिया हैं. अब भारत तीसरी सफलता कई तलाश में है.
भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को निक केली के रूप में दूसरी सफलता मिली. अक्षर पटेल की गेंद पर ईशान किशन ने उन्हें स्टम्प आउट कर दिया है.
भारत को मिली पहली सफलता
भारत को टिम साइफर्ट के रूप में पहली सफलता मिली. गुरनूर बराड़ ने उन्हें ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया.
4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 28-0
4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं. भारत को अपने पहले विकेट की तलाश है.
न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है. टिम सीफर्ट और विल यंग कीवी टीम कई ओर से ओपनिंग कर रहे हैं. तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 23 रन बना लिए हैं.
दोनों टीमों कई प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर
भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
भारत ने जीता टॉस
माउंट मॉन्गनुई में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
