चौथे वनडे में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, रोहित शर्मा के साथ ऋतुराज कर सकते हैं ओपन

Team India Possible Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
INDIA

भारतीय क्रिकेट टीम

Team India Possible Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बदलाव किए गए हैं. इसी के साथ इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वनडे टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज को टेस्ट सीरीज के लिए रिलीज कर दिया गया है. ऐसे में चौथे वनडे मैच में भारत की ओर से नई ओपनिंग जोड़ी नजर आ सकती है.

श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी

बे ओवल में होने वाले इस मैच में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो मैचों के लिए अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है. गिल और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ का प्लेइंग 11 में खेलना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं, प्लेइंग 11 में तीसरे बदलाव के तौर पर कुलदीप यादव या मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है.

रोहित शर्मा के साथ ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे ओपनिंग

शुभमन गिल के रिलीज होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि रोहित शर्मा के साथ भारत की ओर से ओपनिंग कौन करेगा? कई रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि चौथे वनडे मैच में हिटमैन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. वहीं, ईशान किशन विकेटकीपिंग के साथ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं.

कुलदीप-सिराज को मिल सकता है मौका

चौथे वनडे मैच में अगर टीम इंडिया एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरने का फैसला करती है, तो ऐसे में कुलदीप यादव की प्लेइंग 11 में जगह पक्की मानी जा रही है. वहीं अगर टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है, तो सबकी नजर स्टार पेसर मोहम्मद सिराज पर होगी. इस सीरीज में सिराज का अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चौथे वनडे में मैनेजमेंट उन्हें मौका देता है या नहीं.

चौथे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, अकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव/मोहम्मद सिराज और ऋतुराज गायकवाड़

ज़रूर पढ़ें