IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का सफर खत्म हो चुका है. अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर नई चुनौती के लिए तैयार है. इस दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया के इस दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज से होगी. ऐसे में आइए नजर डालते हैं इन मैचों की टाइमिंग पर…
कितने बजे शुरू होंगे T20I मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होंगे. दूसरा टी20 मैच भी 24 अक्टूबर क्राइस्टचर्च में ही खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. जबकि चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां टी20 मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.
क्या है वनडे और टेस्ट मैचों की टाइमिंग?
भारत के न्यूजीलैंड दौरे के सभी मैचों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जबकि सोनी लिव ऐप पर फैंस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. वहीं, वनडे सीरीज के मुकाबलों की बात करें, तो दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी, जिसके मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे. वहीं, 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के मुकाबले सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड
टी20 सीरीज के लिए भारत की स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती
पहले तीन वनडे के लिए भारत की स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुआज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव
आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर और उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार,ऋतुआज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड:शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
