IND vs NZ: भारत के न्यूजीलैंड दौरे का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां होगी दोनों टीमों की भिड़ंत

India Tour Of New Zealand: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली मल्टी फॉर्मैट सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है.
IND vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड

India Tour Of New Zealand: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के खिलाफ अपने ऐतिहासिक घरेलू सीरीज का ऐलान कर दिया है. इस साल के अंत में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 40 दिन में 12 मैच खेले जाएंगे. इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कुल 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इस मल्टी फॉर्मैट सीरीज के सभी मुकाबले अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित होंगे.

भारत के न्यूजीलैंड टूर का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाएंगे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज के साथ होगी. जबकि इसका अंत 1 दिसंबर को टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले से होगा. आईसीसी की वेबसाईट के मुताबिक यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड इतनी बड़ी सीरीज की मेजबानी कर रहा है. इससे पहले उन्होंने कभी 12 मैचों की सीरीज की मेजबानी नहीं की.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया कोच, BCCI ने इस दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

7 साल बाद न्यूजीलैंड टूर पर जाएगी टीम इंडिया

बता दें, भारतीय टीम करीब 7 साल बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी. आखिरी बार भारत ने साल 2019 में न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट सीरीज खेली थी. इसके अलावा न्यूजीलैंड में 2022 के बाद भारत की यह पहली व्हाइट-बॉल सीरीज होगी.

कब और कहां होगी भिड़ंत

5 मैचों की टी20 सीरीज

  • पहला T20I- 22 अक्टूबर (क्राइस्टचर्च)
  • दूसरा T20I- 24 अक्टूबर (क्राइस्टचर्च)
  • तीसरा T20I- 27 अक्टूबर (वेलिंगटन)
  • चौथा T20I- 30 अक्टूबर (ऑकलैंड)
  • पांचवां T20I- 1 नवंबर (हैमिल्टन)

5 मैचों की वनडे सीरीज

  • पहला वनडे- 4 नवंबर (ऑकलैंड)
  • दूसरा वनडे- 7 नवंबर (वेलिंगटन)
  • तीसरा वनडे- 10 नवंबर (हैमिल्टन)
  • चौथा वनडे- 13 नवंबर (माउंट माउंगानुई)
  • पांचवां वनडे- 15 नवंबर (माउंट माउंगानुई)

2 मैचों की टेस्ट टेस्ट

  • पहला टेस्ट- 19 से 23 नवंबर (वेलिंगटन)
  • दूसरा टेस्ट- 27 नवंबर से 1 दिसंबर (क्राइस्टचर्च)

ज़रूर पढ़ें